Chaai Gokul Me Hariyali Lyrics in Multi Langauge

Gokul Braj Mein Aaj Diwali Chhai Hai – Devotional Bhajan Lyrics
॥ जय श्री कृष्णा – श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भजन ॥
॥ जय श्री राधे ॥
✨ Tarz: Mera Naam Hai Chameli • Devotional Bhajan Lyrics ✨

Gokul Braj Mein Aaj Diwali Chhai Hai

छाई गोकुल में हरयाली – गोकुल ब्रज में आज दिवाली

🦚 नन्दलाल जन्मोत्सव सम्पूर्ण भजन 🦚

Listen Audio & Multi-Language Lyrics Portal

Watch official rendition by Studio Sangeeta or view portal on Shree Ram Yug

Select Language / भाषा चुनें (Multi-Language Script)
Devanagari Hindi Script

गोकुल ब्रज में आज दिवाली छाई है – संपूर्ण भजन

छाई गोकुल में हरयाली,
कोयल कूके काली काली,
लियो आज रे जनम नन्दलाल ने,
खुशियां नन्द गांव में आई,
हीरे मोती दिए लुटाई,
लीला कैसी रे दिखाई, गोपाल ने।
🎶 (तर्ज – मेरा नाम है चमेली) 🎶
नन्द बाबाजी ख़ुशी में झूमे,
अपने होश गवाए,
हीरा मोती और अशर्फी,
दोनों हाथ लुटाएं,
मेरे श्याम को नज़र,
ना लगा जाए,
बड़े दिनों के बाद मिली है,
ऐसी ख़ुशी निराली
हो गई चारों तरफ दिवाली,
झूले पद गए आम की डाली,
लियो आज रे जनम नन्दलाल ने।
कान्हाँ के दर्शन करने को,
सभी देव ललचाये,
प्यारे प्यारे मुखड़े के,
हम कैसे दर्शन पाएं,
पलना में कन्हैया मुस्काये,
आज ख़ुशी में झूम रही है,
जमुना काली काली,
आँखें इनकी काली काली,
लटके लट जिनपे घुंघराली,
दिल सबका चुराया घनश्याम ने।
गोद उठाये नन्द रानी जी,
मुखड़ा चूमे जाए,
जो दुनिया को नाच नचाये,
इनके अंगना आये,
तेरा गुणगान भारती अब गाये,
आज ब्रज की शोभा लगती,
स्वर्ग लोक से प्यारी,
ज्योति भजन बनाये,
जाए सत्य बलि बलि जाए,
लियो आज रे जनम नन्दलाल ने।
🪔 ॥ जय श्री राधे कृष्णा ॥ 🪔

Gokul Braj Mein Aaj Diwali Chhai Hai • श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव भजन

Devotional Blog Page • Rendered in 7 Indian Languages • All Rights Acknowledged

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top